{"_id":"6ac299e82574cb283a06352b","slug":"bus-service-from-bahadurgarh-to-jaipur-suspended-within-just-three-days-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-127810-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ से जयपुर के लिए शुरू हुई बस सेवा तीन दिन में ही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ से जयपुर के लिए शुरू हुई बस सेवा तीन दिन में ही बंद
विज्ञापन
फोटो-58: बहादुरगढ़ से जयपुर के लिए शुरू की गई बस। फाइल फोटो
- फोटो : मृतक महिला पूजा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
बहादुरगढ़। यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले सप्ताह बहादुरगढ़ से जयपुर के बीच शुरू की गई सीधी बस सेवा महज तीन दिन चलने के बाद बंद हो गई। कम सवारी मिलने के कारण झज्जर डिपो के बहादुरगढ़ उप डिपो की ओर से संचालित इस बस सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इससे बहादुरगढ़ और आसपास के यात्रियों को जयपुर के लिए सीधी बस सेवा मिलने की उम्मीद को झटका लगा है।
हरियाणा राज्य परिवहन के झज्जर डिपो की ओर से बहादुरगढ़ से जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई थी। बस बहादुरगढ़ से दोपहर साढ़े तीन बजे रवाना होकर दुल्हेड़ा, झज्जर, कुलाना, बावल, बहरोड़, कोटपुतली और शाहपुरा होते हुए जयपुर पहुंचने का समय निर्धारित किया गया था।
झज्जर से बस शाम साढ़े चार बजे और रेवाड़ी से साढ़े पांच बजे रवाना होनी थी। इसके रात करीब साढ़े नौ बजे जयपुर पहुंचने का समय तय थावापसी में बस जयपुर से सुबह साढ़े पांच बजे चलकर रेवाड़ी सुबह साढ़े नौ बजे और झज्जर करीब साढ़े दस बजे पहुंचने वाली थी।
विज्ञापन
इसके बाद बहादुरगढ़ पहुंचने का समय निर्धारित था। इस सीधी बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को जयपुर जाने के लिए बीच में बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।
हालांकि, शुरुआती तीन दिनों में अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं मिलने के कारण परिवहन विभाग को बस सेवा बंद करनी पड़ी। विभाग की ओर से सेवा को दोबारा शुरू करने को लेकर अभी कोई नया कार्यक्रम सामने नहीं आया है। यात्री कृष्ण लोहचब, रमेश कुमार आदि का कहना है कि यदि समय में बदलाव कर बस को अधिक सुविधाजनक समय पर चलाया जाए तो सवारियों की संख्या बढ़ सकती है।
वर्जन
जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई थी लेकिन अपेक्षित यात्री नहीं मिलने की वजह से यह बस सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है।-नरेश हुड्डा, स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़ डिपो।