फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bullion dealer serried

दुकान बंद कराने पर सराफा व्यापारी भिड़े

Tue, 05 Apr 2016 12:49 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Tue, 05 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bullion dealer serried
अमरोहा के सर्राफा बाजार में हड़ताल के दौरान बंद पड़ी दुकानें - फोटो : amar ujala
नगर के पीपल चौराहा के पास सराफा बाजार में दुकान बंद कराने को लेकर दो सराफा व्यापारियों में हाथापाई हो गई। अन्य व्यापारियों ने बीच-बचाव कर मामला को रफा-दफा कराया। इससे पहले भी दुकान बंद कराने को लेकर दो सराफा व्यापारियों में मारपीट हो चुकी है। सराफा व्यापारी अनुपम सोमवार को दुकान का आधा शटर खोलकर काम कर रहे थे। इस बीच वहां सराफा व्यापारी विवेक पहुंचा और दुकान खुली देख उसकी मोबाइल से क्लिप बनाने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद इस क्लिप को सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष के पास भेजने की बात कहने लगा। इसका अनुपम ने विरोध किया। बात बढ़ी तो गालीगलौज होने लगी और फिर हाथापाई होने लगी। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कर मामला को रफा-दफा करा दिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले भी दुकान बंद कराने को लेकर दो सराफा व्यापारियों के बीच मारपीट हो चुकी है। इस संबंध में सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजीव दुबे से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह नगर से बाहर हैं। उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वापस आने पर जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed