फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bullion business performance by Arddhngn

सराफा व्यवसायियों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन

Sat, 26 Mar 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 26 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bullion business performance by Arddhngn
अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करते सराफा व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। सराफा व्यवसायियों ने हड़ताल के 25वें दिन शनिवार को धरने के साथ अर्द्धनग्न होकर केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। उधर, कांग्रेस विधायक विवेक सिंह ने धरनास्थल आकर समर्थन दिया। साथ ही कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पत्र भेजकर इस मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


सराफा बाजार मेें ताला बंदी जारी है। यहीं तंबू तानकर धरना दे रहे सराफा व्यवसायियों ने ऊपरी जिस्म के कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। राष्ट्रीय उद्योग व्यापारी संगठन अमित गुप्ता ने समर्थन की घोषणा के साथ केंद्र सरकार के रवैये की निंदा की।
विज्ञापन


धरने में सुनार और कारीगर भी शामिल हुए। नगर सराफा समिति अध्यक्ष राधाकृष्ण गोयल ने बताया कि तीन अप्रैल को कर्वी (चित्रकूट) में खुदरा व्यापारियों का प्रांतीय सम्मेलन होगा। इसमेें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन मेें सत्य प्रकाश, द्वारिका सोनी, पुष्पेंद्र जैन, सुनील गुप्ता, अरुण सैनी, फूलचंद्र, गुड्डा अग्रवाल, विनोद वेदी, इंद्रेश जड़िया, उमाशंकर सोनी, धर्मेश सोनी, बंटू चौरसिया, कृपा शंकर रुपौलिहा, मनोज गुप्ता भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed