फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulanshahr news

कंरट की चपेट में आकर युवक-मासूम की हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मकान निर्माण के दौरान छज्जे में उतरा करंट, युवक समेत दो की मौत
विज्ञापन

खुर्जा। मोहल्ला पंजाबियान में मकान निर्माण के दौरान छज्जे में करंट आने से उसकी चपेट में आने से एक युवक और किशोर की मौत हो गई। घटना से मोहल्ले में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में दोनों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।

नगर के मोहल्ला पंजाबियान निवासी अब्दुल रज्जाक के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान छत की छजली को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान घर में आ रहा विद्युत तार लोहे की छजली से टच हो गया और उसमें करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से इरफान (30) पुत्र अब्दुल रज्जाक झुलस गए। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला दस वर्षीय अरमान पुत्र शरीफ इरफान को बचाने दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। आसपास के लोगों ने जब देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। आनन-फानन मे ंलोगों ने किसी तरह से छजली से तार को अलग किया। इसके बाद दोनों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर नगर स्थित कैलास अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने कार्रवाई करने से साफ इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed