{"_id":"62dc3469dee7cb7ba7209ff0","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd2419671155","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से लापता 12वीं का छात्र, अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन से लापता 12वीं का छात्र, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

जहांगीरपुर। कस्बे में स्थित शांति कॉलोनी में रहने वाला 12वीं कक्षा का छात्र पिछले छह दिनों से लापता है। इस संबंध में परिजन थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं पीड़ित परिजन छात्र के अपहरण की आशंका जता रहे हैं।
शांति कॉलोनी निवासी अजित चौधरी ने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा निखिल क्षेत्र में स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज की 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है। 18 जुलाई को छात्र स्कूल गया था, लेकिन शाम को घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया तो प्रबंधक को भी कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने आस-पास और रिश्तेदारों में जानकारी ली, लेकिन निखिल कहीं नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी में दर्ज की। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़ित परिजन लगातार छह दिन से थाने के चक्कर काट रहे हैं, पुलिस की ओर से इसमें कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।