{"_id":"62acb277180fed46530a7895","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd2401951150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटे गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटे गहने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटे गहने
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को बाइक सवार बदमाश ने महिला से लाखों रुपये के गहने लूट कर फरार हो गए। महिला के पति ने थाने में शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र स्थित सुरजावली गांव निवासी दीपक पुत्र कैलाश ने बताया कि गुरुवार को हापुड़ से अपनी पत्नी डॉली के साथ गांव वापस आ रहे थे। इसी दौरान खुर्जा हाइवे पर पुल के नीचे गांव के कट के पास अज्ञात बदमाश खड़े थे। आरोपी बदमाशों ने तमंचा दिखाया और दीपक और डॉली को रोक लिया। आरोपियों ने डॉली से सोने के दो मंगलसूत्र और कुंडल लूट लिया, जिनकी कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये थी। तमंचे के डर से पीड़ित ने विरोध किया। बदमाश वहां से भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने चौकी पर सूचना दी। चौकी प्रभारी ने थाने में शिकायत देने को बोल दिया। क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।