फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से 50 हजार लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से 50 हजार लूटे
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में न्यू किला गांव मार्ग पर मंगलवार रात को कार सवार बदमाशों ने युवक से तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

गांव भादवां निवासी श्यामवीर ने बताया कि मंगलवार शाम को वह कार में सवार होकर खुर्जा में अपने परिचीत को 50 हजार रुपये देने जा रहे थे। रास्ते में न्यू किला मार्ग के पास उनके पास फोन आया। उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी रोकी और नीचे उतरकर फोन पर बात करने लगे। वहां दो अन्य गाड़ियां भी खड़ी थी। एक गाड़ी में से दो लोग आए। आरोप है कि उन्होंने तमंचा सिर पर तान दिया और फोन छीनने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बचाव करते हुए फोन गाड़ी में फेंक दिया और कार बंद कर दी। आरोपियों ने कार की चाबी छीनने के लिए उनकी जेब तलानशनी शुरू कर दी। उनकी जेब में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए और वहां से भाग गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों में केवल एक ही व्यक्ति रामगढ़ी का गांव का रहने वाला है और अन्य को वह जानते नहीं थे। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसमें शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। दो पक्षों के विवाद को लूट बताया गया है। जांच के बाद उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed