फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

दुष्कर्म मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया थाना पुलिस ने शनिवार को नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पिछले साल थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।

क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि थाना छतारी के जिनामई गांव निवासी सुनील कुुमार पिछले साल जुलाई महीने में अरनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। शादी का झांसा देकर आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसको छोड़ दिया। किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार को थाना प्रभारी किशोरी लाल पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में घूम रहा है। तभी पुलिस टीम ने सुबह करीब साढ़े दस बजे क्यौली खुर्द रोड पर स्थित बिजलीघर चौराहा के पास से आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed