{"_id":"61ec414a6850b104e923017b","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd233077741","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर युवती की हत्या करने में युवक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर युवती की हत्या करने में युवक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली मारकर युवती की हत्या करने में युवक पर रिपोर्ट दर्ज
छतारी। कस्बे में स्थित धौरऊ गांव में युवती की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार शाम को गांव की ट्यूबवेल से पुलिस ने युवती के शव को बरामद किया था। वहीं लहूलुहान अवस्था में युवक मिला था। युवक ने खुद युवती को गोली मारने की बात स्वीकार की है।
डिबाई थाने के गालिमपुर निवासी बिन्नामी सिंह ने बताया कि उनके भाई श्याम लाल की बेटी पिंकी (20) शुक्रवार शाम को अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाशी करने के बाद जानकारी मिली कि छतारी के धौरऊ गांव निवासी सौरभ उसको अपने साथ लेकर गया। पुलिस के साथ युवती की तलाश की गई। वहां गांव में महेंद्र शर्मा की ट्यूबवेल में दोनों को जाते हुए ग्रामीणों ने देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर ट्यूबवेल के कमरे में देखा गया कि पिंकी की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं सौरभ ने अपने हाथ की नस काट ली थी। वहीं पुलिस अधीक्षक देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि युवती के चाचा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं युवक अभी अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती है, जिसकी हालत खतरे से बाहर है।