{"_id":"61e8505ee53b88214d0af672","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd232928784","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड नियमों के उल्लंघन पर भाजपा प्रत्याशी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड नियमों के उल्लंघन पर भाजपा प्रत्याशी पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड नियमों के उल्लंघन पर भाजपा प्रत्याशी पर रिपोर्ट दर्ज
खुर्जा। कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में भाजपा प्रत्याशी मिनाक्षी सिंह समेत 300 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी के साथ चुनाव आयोग ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने और बैठक करने पर प्रत्याशी को नोटिस भेजा है। 48 घंट में जवाब मांगा गया है।
उपनिरीक्षक प्रदीप गौतम ने बताया कि मंगलवार को चौकी क्षेत्र में जांच की जा रही थी। इसमें आस-पास के क्षेत्रों में धारा 144 का पालन करने और कोविड नियमों को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। तभी मुुखबिर से सूचना मिली कि राजनीतिक सदस्य नावल्टी भवन में बैठक कर रहे हैं। इसमें लगभग 200 से ज्यादा लोगों के होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा गया कि भाजपा प्रत्याशी मिनाक्षी सिंह और आयोजक दिनेश कुमार समेत 300 कार्यकर्ता हवन कर रहे थे। सभी बिना मास्क पहने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में महामारी अधिनियम तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।