{"_id":"61df0ed071e87f5b6a32188e","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd232611977","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में संदिग्ध छात्रों के लिए जांच अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में संदिग्ध छात्रों के लिए जांच अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में संदिग्ध छात्रों के लिए जांच अनिवार्य
खुर्जा। नगर में स्थित एनआरईसी कॉलेज में लक्षण युक्त छात्रों के लिए प्रवेश से पहले कोविड जांच अनिवार्य कर दी है। कॉलेज की आंतरिक परीक्षाओं से पहले सख्ती शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रवेश से पहले हेल्पडेस्क लगाई गई है, जहां बच्चों के तापमान की जांच के बाद प्रवेश दिया गया।
एनआरईसी कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. आईएम खान ने बताया कि पूर्व में घोषित परीक्षाओं को कराने के दिशा-निर्देश मिले हैं। इसके चलते कालेज में बुधवार से आंतरिक परीक्षाएं शुरू हो गई। परीक्षा से पहले कक्ष में सैनेटाइजर का छिड़काव कराया गया। छात्र-छात्राओं को नियमों का पूरी तरह पालन करने के बाद ही कालेज में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा जिन छात्रों पर मास्क नहीं थे। उन्हें मास्क भी वितरित किए गए। कार्यवाहक प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा फार्म जमा करने कालेज पहुंच रहे छात्रों को भी नियमों का पालन करने के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। व्यवस्थाओं में डॉ. गोविंद सिंघल, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. मिथलेश कुमार यादव, डॉ. शरद आदि रहे।