{"_id":"6161e1dc8ebc3e60757d7ce8","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd227421338","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से छात्रा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से छात्रा समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से छात्रा समेत दो की मौत
पहासू। क्षेत्र में पिछले दो दिन में छात्रा समेत दो लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। मोहल्ला पठान टोला निवासी 20 वर्षीय छात्रा उमरा पुत्री फुरकान को परिजनों ने अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार रात को छात्रा ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी और गांव लधपुरा निवासी 20 वर्षीय अंकुश पुत्र लखीराम भी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। जिसका उपचार दिल्ली में चल रहा था। अंकुश की शनिवार को मौत हो गई। दोनों के परिजनों ने बताया कि बुखार के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने प्लेटलेट्स कम होना बताया था। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि बुखार से मौत मामले की जानकारी की जा रही है। संबंधित क्षेत्र में शिविर लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।