फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

बालिका के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, सौतेले पिता-दादा पर आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
बालिका के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, सौतेले पिता-दादा पर आरोप
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ उसके सौतेले पिता व दादा ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीन माह बाद एफआईआर दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गत 10 जून को तहरीर देकर बताया था कि 11 साल पूर्व उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पहले पति से पीड़िता को एक 10 वर्षीय पुत्र और 12 वर्षीय पुत्री थी। पीड़िता ने क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कुछ समय पूर्व शादी कर ली थी। आरोप है कि उसका दूसरा पति उसकी 12 वर्षीय पुत्री पर काफी समय से गंदी नजर रखता था और आए दिन शराब के नशे में धुत होकर छेडख़ानी करता था। आरोप है कि गत 10 जून को मासूम किशोरी के सौतेले पिता और उसके दादा ने शाम छह बजे मासूम किशोरी को दबोचते हुए कमरे में ले जाकर कपड़े उतारकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि जब वह चीख पुकार सुनकर पहुंची तो किशोरी के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के सौतेले पिता पुनीत और उसके दादा महेंद्र के खिलाफ तीन माह बाद लैंगिंक अपराधों की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरु कर दी है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में स्थिति स्पष्ट होने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed