फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

राज्य मंत्री ने गिनाए केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जंक्शन रोड स्थित भाजपा के प्रबुध सम्मेलन में मंचासीन सूबे के मंत्री और जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय वि? - फोटो : KHURJA
राज्य मंत्री ने गिनाए केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं
विज्ञापन

खुर्जा । प्रदेश में अपराध ओर गुंडागर्दी पर हमेशा के लिए अंकुश लग गया है। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। योगी राज में विकास कार्य हो रहे हैं। जंक्शन मार्ग स्थित सोलंकी फार्म हाउस में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने यह बात कहीं। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सूबे के कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने कहा कि सपा सरकार में जनता को दंगे का दर्द मिलता था, वहीं अब भाजपा की जबसे सरकार बनी है प्रदेश में एक भी दंगे नहीं हुए। सब तरफ विकास कराने का काम चल रहा है। उन्होंने केंद्र-प्रदेश की सरकारों की योजना गिनाते हुए सम्मानित व्यापारी वर्ग से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।। प्रदेश में गुंडागर्दी को समाप्त कर योगी राज ने प्रदेश की स्थिति बदल दी है। आलम यह है कि बदमाश अब खुद थाने पहुंचकर आत्म समर्पण कर रहे हैं। उन पर गैंगस्टर, राजद्रोह आदि की कार्रवाई लकी जा रही है। प्रदेश के अब अपराधी अब जेल में हैं। उन्होंने सरकार की योजनाएं गिनाईं और कहा कि हर वर्ग को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्रदान किए गए। उज्ज्वला योजना में एक करोड़ से ऊपर लोगों को गैस सिलेंडर कनेक्शन दिए जा रहे है। जबकि पूर्व में गैस के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती थीं। साथ ही उन्होंने अन्य विकास कार्य भी गिनाए और कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। वहीं लोगों को योजना गिनाते हुए पार्टी से जोड़ने का भी आह्वान किया। इसमें जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, विधायक विजेंद्र सिंह, भूपेंद्र गौड़, विजय सोलंकी, राजीव बंसल, सतीश वाल्मीकि, नवनीत बंसल, हरपाल सिंह, गौरव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed