{"_id":"627031419ff7f067327c5346","slug":"bulandshahar-khurja-news-gbd237808779","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की दीवार से टकराकर नहर में गिरी कार, एक की मौत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की दीवार से टकराकर नहर में गिरी कार, एक की मौत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुल की दीवार से टकराकर नहर में गिरी कार, एक की मौत चार घायल
सिकंदराबाद। मोहल्ला नई बस्ती चौधरीवाड़ा गली नंबर सात निवासी मैकेनिक चांद (20) की कार हाईवे 91 पर स्थित कोर्ट के पुल पर अचानक अनियंत्रित होने के कारण नहर में गिर जाने से उसकी मौत हो गई। जबकि कार सवार उसके चार साथी सकुशल बच गए। युवक की मौत से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मैकेनिक अपने साथियों के साथ ईद की खरीदारी कर दिल्ली से लौट रहा था।
रविवार देर रात चांद अपने साथियों के साथ कार से दिल्ली ईद के लिए कपड़ों की खरीदारी करने के लिए गया था। सोमवार सुबह वह सिकंदराबाद लौट रहे थे। हाईवे 91 पर कोर्ट के पुल पर कार अनियंत्रित होने के कारण पुल की दीवार को तोड़ते हुए नहर में गिर गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कार सवार पांच युवकों को बाहर निकाला। हादसे में चांद की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी मोहम्मद साद पुत्र अकरम निवासी मोहल्ला चौधरी वाड़ा नई बस्ती, सारिम पुत्र मोहम्मद रियासत निवासी इदरीश कॉलोनी, आसिफ पुत्र मोमिन निवासी सोगियावाड़ा व जीशान पुत्र जाकिर निवासी सोगियावाड़ा घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया।