{"_id":"3c00a806619df59ded4979d50cfee379","slug":"bread-butter-pudding","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेड बटर पुडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेड बटर पुडिंग
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 30 Sep 2013 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिया सिंह, गोमतीनगर
विज्ञापन
सामग्री- चार ब्रेड, मक्खन, चार चम्मच ब्राउन शुगर, चार चम्मच म्यूजली [चिकनाई के लिए]।
कस्टर्ड के लिए- एक कप दूध, एक कप मलाई, चार बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लावर, पांच बड़ा चम्मच चीनी, एक चौथाई वनीला एसेंस, तीन-चार चम्मच ड्राई फ्रूट्स।
विधि- सबसे पहले ब्रेड स्लाइसेस के किनारों को निकाल लें और उसे मनचाहे आकार में काट लें। फिर दोनों तरफ बटर लगा लें।
अब माइक्रोवेव प्रूफ डिश में अच्छी तरह मक्खन फैला लें और ब्रेड रख दें। अब ब्रेड के ऊपरी हिस्सों पर म्यूजली छिड़कें ताकि यह सॉफ्ट हो सके।
कस्टर्ड मिक्श्चर को अब पैन के एक साइड से डालें ताकि ब्रेड के ऊपरी हिस्से पर न लगे। अब इस पर ब्राउन शुगर और ड्राई फ्रूट्स छिड़कें। लगभग आठ-दस मिनट के लिए इसे छोड़ दें।
जब ब्रेड कस्टर्ड मटीरियल को अच्छी तरह सोख ले, तब इसे दो मिनट के लिए हाई मोड पर माइक्रोवेव करें। पन्द्रह मिनट बाद सर्व करें।