फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bodies of a man and a woman found in a minor canal; sensation in the area; investigation underway.

माइनर में मिले महिला-पुरुष के शव, इलाके में सनसनी, जांच जारी

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 05 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव जसोरखेड़ी से गुजर रही एनसीआर माइनर में रविवार दोपहर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव करीब 100 मीटर के दायरे में मिले हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आसौदा थाना पुलिस ने शवों को माइनर से बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जसोरखेड़ी निवासी युग रविवार दोपहर खेतों की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर माइनर में पड़े एक शव पर पड़ी। उसने आसपास के लोगों को सूचना देने के साथ डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। कुछ दूरी पर तलाश करने पर दूसरा शव भी दिखाई दिया। सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव करीब तीन से चार दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण दोनों शव काफी गल-सड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण प्रथम दृष्टया शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान दिखाई नहीं दिए हैं। पुलिस के अनुसार, मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों मृतक एक-दूसरे को जानते थे या उनका एक ही स्थान पर मिलना महज संयोग है। हादसा, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से दोनों की मौत हुई, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

वर्जन
दोनों शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद परिजनों से जानकारी जुटाई जाएगी। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शवों को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। -- जयभगवान, एसएचओ, थाना आसौदा, बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed