फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   PM Modi in Khargone on May 7, will target 11 assemblies of Nimar, invitation cards are being distributed

MP News: पीएम मोदी सात मई को खरगोन में, साधेंगे निमाड़ की 11 सीटें, बांटे जा रहे निमंत्रण पत्र

Fri, 03 May 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2024 10:58 PM IST
सार

खरगोन से राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि निमाड़ की इस धरा पर प्रधानमंत्री 7 मई को आ रहे हैं, और 11 विधानसभाओं के हमारे एक लाख से अधिक गरीब भाई बहनों और आम जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi in Khargone on May 7, will target 11 assemblies of Nimar, invitation cards are being distributed
पीएम की सभा को लेकर की जा रही तैयारी

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दौरान तीसरे और चौथे चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे निमाड़ क्षेत्र में चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। सात मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खरगोन में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसको लेकर भाजपा जहां संगठन स्तर पर तैयारी कर रही है, वहीं प्रशासन व पुलिस ने भी सुरक्षा संबंधी इंतजाम करना शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें, खरगोन के नवग्रह मेला मैदान पर प्रशासन और पुलिस के आला अफसर पीएम की सभा स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का निरीक्षण किया। वहीं, भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने पीएम की सभा की तैयारियों को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सभा के करीब एक लाख से अधिक लोगों को आमंत्रण पत्र बांटे गए हैं। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता सभा को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


जनता का विश्वास है भाजपा के साथ
मीडिया से चर्चा के दौरान खरगोन से राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि निमाड़ की इस पावन धरा पर प्रधानमंत्री 7 मई को आ रहे हैं और 11 विधानसभाओं के हमारे एक लाख से अधिक भाई बहनों और आम जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं को वे संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के साथ रही है और भाजपा ही यहां से जीतेगी। इस बार बीजेपी इस सीट को रिकॉर्ड मतों के साथ जीतेगी। जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया भ्रम फैलाने का काम
मीडिया से चर्चा के दौरान राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भ्रम फैलाने का ही काम किया है, हमारे प्रधानमंत्री ने मंच से कहा है कि हम लोग संविधान को जैसा बना है उसकी सुरक्षा करेंगे, उसका संरक्षण करेंगे। देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की संविधान के प्रति जितनी आस्था है, उतनी कांग्रेसियों में कभी नहीं रही। हमने संविधान दिवस भी घोषित किया है और संविधान दिवस को बेहतर तरीके से आयोजित भी किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बाबा साहब के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है, और बाबा साहब के द्वारा बनाए संविधान की रक्षा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव आगे आई है। यह आरक्षण समाप्त करने का भ्रम तो केवल कांग्रेसी फैला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed