फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bjp minister will be sacked on non performance

J&K: काम न करने वाले भाजपा के मंत्रियों की छुट्टी तय

Sat, 15 Apr 2017 01:02 PM IST
बृ़जेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
बृ़जेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 15 Apr 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
bjp minister will be sacked on non performance
महबूबा मुफ्ती और निर्मल सिंह - फोटो : file photo

रियासत के भाजपा मंत्रियों को अपने को साबित करने के लिए कड़ी परीक्षा देनी होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष उन्हें अपने रिपोर्ट कार्ड को साबित करना होगा। इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने पिछले सप्ताह जम्मू का दौरा कर मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की थी।

विज्ञापन


उन्होंने मंत्रिमंडल से कुछ मंत्रियों की छुट्टी करने का साफ संकेत दिया था। संघ ने भी मंत्रिमंडल में काम न करने वाले मंत्रियों को रास्ता दिखाने पर हामी भर दी है। माना जा रहा है कि महबूबा सरकार में भाजपा कोटे के कुछ मंत्रियों के अब गिने-चुने ही दिन रह गए हैं। आगामी दिनों में भाजपा अपने कुछ मंत्रियों को हटाकर नए विधायकों को मौका दे सकती है।
विज्ञापन


संघ परिवार, विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों की ओर से समय-समय पर मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक लिया जाता है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इसमें कुछ मंत्रियों पर अपनी तथा पार्टी की छाप न छोड़ने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राममाधव ने दौरे पर लिया था फीडबैक

bjp minister will be sacked on non performance
Ram MAdhav - फोटो : File Photo

इसके साथ ही विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बात न सुनने तथा अपने विधानसभा क्षेत्र तक ही केंद्रित रहने के भी आरोप हैं। यह भी फीडबैक है कि मंत्रियों की छवि पीडीपी की पिछलग्गू की तरह हो गई है। श्रीनगर में तो पार्टी अपनी मौजूदगी ही नहीं दिखा पा रही है।

ऐसे में लंबे समय बाद पार्टी को मिले मौके का भरपूर दोहन नहीं हो पा रहा है। राममाधव ने अपने दौरे के दौरान मंत्रियों, विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों से अलग-अलग बात कर फीडबैक लिया था। डिप्टी सीएम तथा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी इस बाबत राय ली थी। 

मंत्रिमंडल में फेरबदल से इनकार नहीं: निर्मल सिंह

bjp minister will be sacked on non performance
उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह - फोटो : FILE PHOTO

सूत्रों ने बताया कि अमित शाह इस महीने के आखिर में यहां आ सकते हैं। हालांकि,अभी तिथि तय नहीं है। भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद उनके दौरे की तिथि तय हो सकती है। डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह का कहना है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल पार्टी का निर्णय है। पार्टी को ही यह तय करना है। कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

संभावित फेरबदल में अपने को फिट करने के लिए भाजपा विधायकों ने लामबंदी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि इसमें युवाओं को तरजीह दी जाएगी। कैबिनेट में जम्मू को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। फिलहाल जम्मू के किसी विधायक को स्थान नहीं मिल पाया है। 

भाजपा के साथ ही पीडीपी भी अपने मंत्रियों में कुछ फेरबदल कर सकती है। कहा जा रहा है कि एक वरिष्ठ मंत्री से विधायक, पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता नाराज हैं। पिछले दिनों मंत्रिमंडल विस्तार में विभाग बदले जाने के बाद इनकी जगह किसी नए को जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके साथ ही एक रिक्त सीट पर भी नियुक्ति हो सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed