Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BJP leader Yogesh Silani will participate in the rally.

रैली में शामिल होंगे भाजपा नेता योगेश सिलानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित रैली में भाजपा नेता योगेश सैलानी भी शामिल होंगे। जिला परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह रैली में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे और अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते योगेश सिलानी को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद हाल ही में उन्होंने पंचकूला में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता दोबारा ग्रहण की थी।
विज्ञापन


हालांकि उनकी वापसी को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं ने आपत्ति भी जताई थी और इस पर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं हुई थीं। अब मुख्यमंत्री की रैली में उनकी सक्रिय भागीदारी को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। योगेश सिलानी लगातार कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संपर्क कर रैली में पहुंचने का न्योता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed