{"_id":"699b0ca0c106e0e5240ad50f","slug":"bjp-kisan-morcha-burns-effigy-of-rahul-gandhi-bastar-news-c-1-1-noi1494-3980201-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में पुतला दहन: एआई समिट मुद्दे पर भाजपा किसान मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में पुतला दहन: एआई समिट मुद्दे पर भाजपा किसान मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, लगाए नारे
Sun, 22 Feb 2026 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:01 PM IST
सार
जगदलपुर के गुरुनानक चौक में भाजपा किसान मोर्चा ने एआई समिट से जुड़े मुद्दे को लेकर कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में कांग्रेस द्वारा एआई समिट में आपत्तिजनक कृत्य के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। स्थानीय गुरुनानक चौक में भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और राहुल गांधी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय और भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते करते कांग्रेस अब देश का ही विरोध करने लगी है। इसी के विरोध में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, अभिलाष यादव, माहेश्वरी ठाकुर, शशिनाथ पाठक, फूल सिंह सेठिया, राजेंद्र बाजपेयी, मनोहर तिवारी, पिंटू, अभिषेक साव, ममता राणा, नीलम यादव, ललिता बघेल, कलावती कसेर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन