{"_id":"6ac2b3a5fde19dd0b60cc3bd","slug":"bjp-is-a-conspiratorial-party-it-hatches-plots-for-the-sake-of-power-deepender-hooda-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-127829-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा षड्यंत्रकारी पार्टी, सत्ता के लिए रचती है साजिश : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा षड्यंत्रकारी पार्टी, सत्ता के लिए रचती है साजिश : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
फोटो-54: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
बहादुरगढ़। भाजपा षड्यंत्रकारी पार्टी है। वह सत्ता में बने रहने के लिए तरह-तरह के साजिश रचती रहती है। भाजपा ने चुनाव में 100 स्मार्ट सिटी, हर साल दो करोड़ नौकरियां देने, बुलेट ट्रेन चलाने, 15 लाख रुपये खाते में भेजने और महंगाई कम करने जैसे वादे किए थे, लेकिन इनमें से अधिकतर वादे पूरे नहीं किए। ये बातें सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बहादुरगढ़ में आयोजित शहरी और ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र करती रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान 100 स्मार्ट सिटी, हर साल दो करोड़ नौकरियां, बुलेट ट्रेन, 15 लाख रुपये और महंगाई कम करने जैसे बड़े वादे किए थे, लेकिन इनमें से अधिकांश वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर सेना की पक्की भर्ती को भी कच्चे में बदल दिया। ऐसे समय में जब दुनिया में युद्ध के हालात हैं, सेना को कमजोर करना राष्ट्रहित में नहीं है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए 60 प्रतिशत से अधिक पदक जीतने में योगदान दे रहे हैं। इसके बाद भी राष्ट्रमंडल खेल हरियाणा में क्यों नहीं कराए जा रहे। उन्होंने मांग की कि राष्ट्रमंडल और ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन हरियाणा में होने चाहिए।
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 2014 तक हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश, आर्थिक विकास, खेल और किसानों को फसलों के भाव सहित कई क्षेत्रों में नंबर वन था। हुड्डा सरकार के समय 82 किलोमीटर मेट्रो लाई गई, जबकि भाजपा के 12 साल के शासन में 82 इंच भी नई मेट्रो नहीं आई।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी और नशा बढ़ा है, युवा नौकरी के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से चुनावी वादे पूरे करने की मांग करते हुए कहा कि जनता अब अपने सवालों का जवाब मांग रही है।
कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हरियाणा विकास के हर पैमाने पर नंबर एक था। आज प्रदेश की गिनती देश के 10-15 प्रमुख राज्यों में भी नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन अब बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बहादुरगढ़ दिल्ली के बेहद नजदीक होने के बाद भी पिछले वर्षों में क्षेत्र में कोई बड़ी परियोजना नहीं आई। कांग्रेस सरकार के दौरान बहादुरगढ़ में मेट्रो, अस्पताल, राजमार्ग, बाईपास, महाविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थान आए, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदली।
कांग्रेस सम्मेलन में पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के लिए पसीना ही नहीं, खून भी बहाने को तैयार हैं। उन्होंने मंच से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में खराब मछलियां खत्म हो चुकी हैं और अब मैदान में योद्धा ही बचे हैं। साथ ही उन्होंने चुगलखोरों से सावधान रहने की अपील की।
इस मौके पर विधायक कुलदीप वत्स, जिलाध्यक्ष संजय यादव, निशीत कटारिया, कमल अरोड़ा, संदीप कुमार सीटू बराही (ग्रामीण), विजय अहलावत, पवन दलाल, रवींद्र कौशिक, राम प्रकाश (नीटू भदानी), रवि खत्री, वेद प्रधान, प्रदीप यादव, विशाल गर्ग, संदीप दहिया, बलराम दलाल मिंटू, पार्षद रजनीश, नीना राठी आदि मौजूद थे।