फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bihar News : Teacher dies in Muzaffarpur; Claim of heat stroke, complaint against KK Pathak; heat web

KK Pathak : लू से शिक्षक की मौत, अपर मुख्य सचिव के केके पाठक के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मामला; जानें क्या है केस

Tue, 30 Apr 2024 05:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 30 Apr 2024 05:18 PM IST
सार

परिजनों ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक मुजफ्फरपुर के डीएम जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और जिला शिक्षा पदाधिकारी DEO अजय कुमार सिंह के ऊपर परिवाद को दायर किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Teacher dies in Muzaffarpur; Claim of heat stroke, complaint against KK Pathak; heat web
शिक्षक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक शिक्षक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि लू लगने से शिक्षक की मौत हो गई। स्कूल में गर्मी की छुट्टी नहीं दी गई। कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षा चलाने का दबाव था। औराई प्रखंड के महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिहानी से शिक्षक डॉ. अविनाश कुमार अमर कड़ी धूप में घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई। आननफानन में उन्हें एसकेएमसीएच पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक मुजफ्फरपुर के डीएम जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और जिला शिक्षा पदाधिकारी DEO अजय कुमार सिंह के ऊपर परिवाद को दायर किया है। धारा 302, 120B/ 34 के तहत परिवाद दायर किया है।
विज्ञापन


डॉ. अविनाश कुमार अमर साल 2014 से इतिहास के शिक्षक थे
परिजन परितोष कुमार ने बताया कि डॉ. अविनाश कुमार अमर साल 2014 से इतिहास के शिक्षक थे। कक्षा खत्म होने के बाद उनके बहनोई अविनाश अपनी बाइक से मुजफ्फरपुर शहर स्थित अपने घर सिकंदरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान मेडिकल ओवरब्रिज के निकट में तबीयत खराब होने लगी तो उन्होंने अपने सहकर्मियों को सूचना दी। सहकर्मी उन्हें एसकेएमसीएच ले गये लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


केके पाठक की गलत नीति के कारण स्कूल खुला
परिजनों का पहना है कि शिक्षक मूल रूप से हथौड़ी थाना के नरमा कफेन गांव के रहने थे और  माता-पिता की देखभाल के लिए शहर में रहते थे। वह अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़कर चले गए। वहीं शिक्षक की पत्नी सीतामढ़ी जिले में बाल विकास परियोजना में पर्यवेक्षिका है। परितोष कुमार ने मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में आज मंगलवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक मुजफ्फरपुर के डीएम जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और जिला शिक्षा पदाधिकारी DEO अजय कुमार सिंह के ऊपर परिवाद को दायर किया है। परिवादी परितोष कुमार का कहना है कि भीषण गर्मी में भी केके पाठक की गलत नीति और आदेश के कारण स्कूल खोलकर उनके बहनोई को आदेश का पालन करना पड़ रहा था इस कारण उनकी मृत्यु हुई है। इसके बाद उन्होंने यह परिवाद दायर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed