फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Minister Ram Surat Rai, You are alive because of PM Narendra Modi

जिंदा हैं तो नरेंद्र मोदी की देन: अगर मोदी कोरोना वैक्सीन का आविष्कार न करते...भाजपा नेता के बोल

Mon, 01 Aug 2022 11:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Aug 2022 11:50 AM IST
सार

वीडियो में राम सूरत राय किसी गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं। लोगों से बात करते हुए वह कहते हैं, आज अगर आप सभी जिंदा हैं तो वह नरेंद्र मोदी की देन है। 

विज्ञापन
Bihar Minister Ram Surat Rai, You are alive because of PM Narendra Modi
बिहार के मंत्री राम सूरत राय - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा नेता व बिहार सरकार में मंत्री राम सूरत राय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भारतीय अर्थव्यवस्था, कोरोना महामारी पर बात कर रहे हैं। बातों ही बातों में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ना शुरू करते हैं, लेकिन वह कुछ ऐसा कह जाते हैं, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में राम सूरत राय किसी गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं। लोगों से बात करते हुए वह कहते हैं, आज अगर आप सभी जिंदा हैं तो वह नरेंद्र मोदी की देन है( अगर वो न होते तो कोई जिंदा न होता। वीडियो में वह भारत की तुलना पाकिस्तान व अन्य देशों से भी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले भाजपा नेता?
भाजपा नेता राम सूरत राय वीडियो में कहते हैं, "दो-तीन सालों में अर्थव्यवस्था गड़बड़ाया है कोरोना के कारण। फिर भी आप का देश...बहुत सारे देशों में जो स्थिति है...आप पाकिस्तान के लोगों से बात कर लीजिए। सब लोग टीवी मीडिया के माध्यम से देखते हैं। फिर भी भारत में आप सुकून और चैन से हैं, जिसका नाम है नरेंद्र मोदी। आज अगर जिंदा हैं, तो वो नरेंद्र मोदी की देन है। अगर नरेंद्र मोदी अपना कोरोना वैक्सीन का इश्तहार नहीं करते, आविष्कार नहीं करते। लोगों को फ्री वैक्सीन नहीं लगाता...एक साल पहले वाला जो कोरोना था...सबसे पहले वाला कम था, बीच वाला जो कोरोना आया था, कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था, जिसके परिवार के लोग, रिश्तेदार के लोग, घर के लोग नहीं मरा होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed