फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bhoomi Pujan for the awakening of Mother Bhagwati, the court will be decorated on 23rd

मां भगवती के जागरण के लिए भूमि पूजन, 23 को सजेगा दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan for the awakening of Mother Bhagwati, the court will be decorated on 23rd
-फोटो 83 : मां भगवती युवा मित्र मंडल के सदस्य। स्रोत समिति - फोटो : Police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। मां भगवती युवा मित्र मंडल की ओर से 23 अक्तूबर को सेक्टर-9 स्थित हुडा ग्राउंड में द्वितीय गुणगान महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों के तहत वीरवार को भूमि पूजन कर कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद ध्वजा स्थापित कर टेंट लगाने सहित अन्य व्यवस्थाओं का काम शुरू किया गया।
महोत्सव में भजन गायक कन्हैया मित्तल मुख्य आकर्षण रहेंगे। जागरण शाम 5:15 बजे शुरू होगा। इनके अलावा हेमंत ठाकुर, किशोरी कनिष्का, संजय शर्मा और कथा व्यास डिम्पी राम भी भजनों और कथा के माध्यम से मां भगवती की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बेरी स्थित भीमेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी पंडित कुलदीप वशिष्ठ, बहादुरगढ़ के बालाजी मंदिर के महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 गणेश महाराज, गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर से पंडित हरिओम भारद्वाज और श्याम बाबा के भक्त हरिओम मुदगिल को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल सदस्य शिव शंकर बंसल ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, चाय-नाश्ते और बैठने सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। मंडल प्रधान कृष्ण मित्तल ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद लेने की अपील की।

इस अवसर पर हरिओम गर्ग, कृष्ण छिकारा, पंकज कुमार, मनोज, दिनेश, धीरज, अनिल वत्स, दिनेश मित्तल, राजन गुलाटी और अजय शर्मा सहित अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

-फोटो 83 : मां भगवती युवा मित्र मंडल के सदस्य। स्रोत समिति

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed