फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bhoomi Pujan for the awakening of Mother Bhagwati, the court will be decorated on 23rd

रणजी ट्रॉफी में डेब्यू खिलाड़ियों के प्रदर्शन से परिजनों में खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan for the awakening of Mother Bhagwati, the court will be decorated on 23rd
15jjrp14- झज्जर। सामंत जाखड़ - फोटो : Police
झज्जर। रणजी ट्रॉफी में हरियाणा की ओर से पदार्पण करने वाले झज्जर के सामंत जाखड़ और कनिष्क चौहान ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से हराया। इस जीत में कनिष्क ने पहली पारी में 50 रन बनाने के साथ दूसरी पारी में दो विकेट लिए थे।
विज्ञापन

जबकि सामंत ने पहली पारी में 38 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया। कनिष्क को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से उनके परिजनों में खुशी है।
विज्ञापन

बीसीसीआई की ओर से 11 अक्तूबर से आयोजित रणजी ट्रॉफी में हरियाणा का पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश से हुआ। इस मैच में कनिष्क चौहान ने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया। वहीं, सामंत जाखड़ ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में टीम के लिए उपयोगी प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हरियाणा की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच चुने गए थे कनिष्क
कनिष्क चौहान की माता सरिता चौहान ने कहा कि कनिष्क से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी, वैसा प्रदर्शन नहीं रहा, लेकिन उनके खेल से वह खुश हैं। कनिष्क को मैन ऑफ द मैच चुने जाने से उनकी खुशी और बढ़ गई है। उन्हें उम्मीद है कि कनिष्क आगामी मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर हरियाणा की जीत में योगदान देगा।

टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करे सामंत : देवेंद्र जाखड़
सामंत जाखड़ के पिता देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि बेटे के रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करने से वह बेहद खुश हैं। इससे पहले सामंत हरियाणा की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी पदार्पण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सामंत जिस क्रम पर बल्लेबाजी करता है, उसे देखते हुए उसका प्रदर्शन संतोषजनक रहा।

15jjrp14- झज्जर। सामंत जाखड़

15jjrp14- झज्जर। सामंत जाखड़- फोटो : Police

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed