{"_id":"6a1da6d22bfa89949d050119","slug":"bhavika-selected-for-army-ncc-camp-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-135777-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाविका का थल सेना एनसीसी कैंप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाविका का थल सेना एनसीसी कैंप के लिए चयन
विज्ञापन
झज्जर। संस्कारम पब्लिक स्कूल की छात्रा भाविका ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आगामी थल सेना एनसीसी कैंप के लिए चयन सुनिश्चित कर लिया है।
एनसीसी कार्यवाहक शिक्षक मनीष योगी ने बताया कि चयन प्रक्रिया 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी, रेवाड़ी में आयोजित की गई थी। इसमें उम्मीदवारों की शारीरिक और मानसिक क्षमता का मूल्यांकन किया गया, जिसमें दौड़, शारीरिक मापदंड और लिखित परीक्षा शामिल थी। भाविका ने सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंप में जगह बनाई।
यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 2 से 11 जून तक हिसार के आस्था इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा। इस दौरान कैडेटों को सैन्य ड्रिल, शस्त्र संचालन, युद्ध रणनीति, मानचित्र अध्ययन और अन्य सैन्य कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह कैंप कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और देश सेवा के प्रति समर्पण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।