फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Beautification of main gate Tehsil Chowk started

मुख्य द्वार तहसील चौक का सौंदर्यीकरण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। शहर के मुख्य द्वार तहसील चौक का सौंदर्यीकरण शुरू हो गया है। जल्द कांगड़ा नगर में प्रवेश करते ही आगंतुकों को सेल्फी प्वॉइंट के दीदार होंगे। यही नहीं, शाम के समय पर्यटक और स्थानीय लोग इस रमणीक स्थल पर आकर माता की आरती का सीधा प्रसारण भी देख सकेंगे।
विज्ञापन

लोगों को आरती के लाइव प्रसारण की यह सुविधा एलईडी के माध्यम से दिखाई जाएगी। जाहिर है कि कांगड़ा नगर में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए यह केंद्र मनोरंजन के साथ अध्यात्म के माहौल से रू-ब-रू करवाएगा।
विज्ञापन

वैसे भी शहर के इस मुख्य द्वार को आकर्षक बनाने की मुहिम लंबे समय से चली आ रही थी। इस मुहिम में अभी तहसील चौक की खाली भूमि पर बचत भवन जैसे बड़े प्रस्तावित प्रोजेक्ट को मूर्त रूप में लाने के लिए नगर परिषद ने सरकार से भूमि को स्थानांतरित करने के लिए पत्राचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, इससे पहले चौक पर सेल्फी प्वॉइंट के शुरू हुए कार्य ने शहर की सुंदरता को लेकर छेड़ी गई मुहिम का असर दिखाना शुरू कर दिया है। परिवहन निगम के उपाध्यक्ष और एसडीएम इशांत जसवाल ने कहा है कि जल्द चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य संपन्न हो जाएगा।

वहीं, नगर परिषद की अध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि तहसील चौक पर सेल्फी प्वॉइंट के सौंदर्यीकरण का यह प्रोजेक्ट शहरवासियों को खूब पसंद आएगा। इस कार्य पर करीब दस लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed