{"_id":"6b00930c2b1613cebe09ca41","slug":"bcci-office-bearer-elections-today-uncontested-election-certain-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-129292-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई के पदाधिकारियों का चुनाव आज, निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीसीआई के पदाधिकारियों का चुनाव आज, निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन
फोटो-57: नामांकन पत्र दाखिल करते उम्मीदवार। संवाद
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) के पदाधिकारियों का चुनाव आज शनिवार को होगा। प्रधान समेत विभिन्न पदों के लिए सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। सभी पदों पर निर्धारित पदों के बराबर ही उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में सभी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पूर्व प्रधान सुभाष जग्गा ने नामांकन दाखिल किया है। उनका लगातार दूसरी बार प्रधान बनना तय माना जा रहा है। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए विकास आनंद और नरेंद्र छिकारा ने नामांकन भरा है।
महासचिव पद के लिए मनोज कुमार सिंघल उम्मीदवार हैं। संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए अजय खट्टर और राजेश अग्रवाल ने दावेदारी पेश की है, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए जेके अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया है। इस तरह सभी सात उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन होने की संभावना है।