फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   batting strongly for friendly relations between India and Pakistan, says farooq abdullah

अच्छे माहौल के लिए काम करें भारत- पाकिस्तान: डा. फारूक

Sun, 08 May 2016 07:42 PM IST
Updated Sun, 08 May 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
batting strongly for friendly relations between India and Pakistan, says farooq abdullah
‌रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : FILE PHOTO

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला ने भारत-पाकिस्तान के बेहतर रिश्तों को जम्मू कश्मीर के लिए लाजमी करार दिया है। उन्हाेंने उम्मीद जताई कि अब पाकिस्तान की ओर से भी रिश्ते सुधारने की दिशा में सहयोग मिलेगा। दोनों देशों को रिश्ते सुधारने को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही अच्छे माहौल के लिए भारत और पाकिस्तान को काम करना चाहिए।

विज्ञापन


सुंदरबनी में पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए डा. फारूक ने कहा कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा हो या फिर लाइन आफ कंट्रोल, सरहदी इलाकों में रहने वाले लोग दोनाें मुल्कों के बीच रिश्तों के हालात से प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


दशकों से सरहदी इलाकों का जीवन रिश्तों की कड़वाहट का खामियाजा भुगत रहा है। शांति और एक दूसरे पर भरोसे का माहौल बनाकर सरहदी क्षेत्र को राहत दिलानी चाहिए। सरहद पर जब भी हालात बिगड़े हैं तो बड़ी तादाद में लोगाें को जान माल का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने सितंबर 2014 की भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार अभी तक प्रभाविताें को राहत और मुआवजे की सुविधा नहीं दे पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed