{"_id":"57daf70d4f1c1bd949d47ce5","slug":"bappa-morya","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ
अमर उजाला ब्यूरो/झांसीGanpati-bappa-morya
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ नम आंखों से भक्तों ने भगवान गणेश क ो विदाई दी। गणेश चतुर्थी से प्रारम्भ हुए उत्सव का बृहस्पतिवार को अनंत चतुर्दशी को समापन हो गया। अंतिम दिन महानगर की लगभग 300 गणेश प्रतिमाएं लक्ष्मी तालाब, पहूज बांध, सिमरधा बांध, पहूच नदी, बेतवा, नोटघाट तथा अन्य जलाशयों में विसर्जित की गईं।
विसर्जन से पूर्व भगवान गणेश को विधिवत पूजन अर्चन कर विमान में विराजमान किया गया। जहां से उन्हें विसर्जन स्थल ले जाया गया। बैंड, डीजे तथा ढोल-नगाड़ों की धुन पर रंग गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं की टोलियां दोपहर बाद से अपने बप्पा को विदाई देने के लिए विसर्जन स्थल की ओर निकल पड़ीं, जिसका क्रम देर रात तक चलता रहा। शहर की प्रतिमाएं सर्राफा बाजार, मालिनों का चौराहा, बड़ा बाजार, लक्ष्मी गेट से होती हुई लक्ष्मी तालाब स्थित प्रतिमा विसर्जन कुंड पहुंची, जहां विधिवत पूजन अर्चन कर विसर्जित किया।
ट्रैक्टर, टैम्पो, कार, ठेला, जीप, ट्रक में प्रतिमाओं को रख भक्त नाचते-झूमते चल रहे थे। प्रतिमा विसर्जन में किसी भी अनहोनी से निपटने के लिये प्रशासन भी चाकचौबंद रहा। विसर्जन मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। मेला जल विहार समिति कि संरक्षक कृष्ण चंद्र नारद और अध्यक्ष ब्रजबिहारी उदैनिया के नेतृत्व में गंदीगर टपरा चौराहा पर गणेश प्रतिमाओं का स्वागत किया गया। सीओ सिटी आलोक शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश श्रीवास्तव और कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा ने मोहनलाल चाचर समिति का श्रीफल और शॉल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर किशन सरवरिया, अजय मिश्रा, राजीव गंधी, अतुल नामदेव उपस्थित रहे। सिविल डिफेंस कोर के सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा के निर्देशन में स्टाफ अधिकारी शील कोपरा के नेतृत्व में वार्डन भी पुलिस के सहयोग हेतु मुस्तैद रहे। व्यवस्था में मनोज वर्मा, भूपेंद्र खत्री, विनय सिजरिया इत्यादि ने सहयोग किया।
जगह-जगह हुआ स्वागत
युवा ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी के नेतृत्व में गांधी रोड चौराहे पर गणेश शोभायात्राओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर केसी आनियाल, राधे चौबे, अखिलेश पांडेय उपस्थित रहे। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज संस्था ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर दिलीप महोबिया, राजेंद्र सोनी, दिलीप सोनी उपस्थित रहे।
बघौरा में विसर्जित हुए गजानन
बबीना। ग्राम बघौरा मे विराजे विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बृहस्पतिवार को सुबह ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते हुए लोगों ने भगवान श्री गणेश जी की मूर्तियों का बेतवा नदी में ले जाकर विसर्जन किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र कुशवाहा, सुमित सहारिया, अरविन्द राजपूत, महेश शुक्ला, रवींद्र अहिरवार, नारायण, अरविंद आदि मौजूद रहे।