फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bahadurgarh's First Football Stadium to be Built for Six Crores

बहादुरगढ़ में छह करोड़ से बनेगा पहला फुटबॉल स्टेडियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh's First Football Stadium to be Built for Six Crores
फोटो-55: बहादुरगढ़ के सेक्टर 37 की इसी जमीन पर बनाया जाएगा फुटबॉल स्टेडियम। संवाद
बहादुरगढ़। शहर को जल्द ही आधुनिक खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर के सेक्टर-37 स्थित एचएल सिटी में बहादुरगढ़ का पहला फुटबॉल स्टेडियम बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब छह करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


फुटबॉल स्टेडियम करीब पांच एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। स्टेडियम में आधुनिक फुटबॉल ग्राउंड, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, पैवेलियन, पार्किंग, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा परिसर में हरियाली और हाईमास्ट लाइटिंग की भी विशेष व्यवस्था होगी ताकि शाम के समय भी खेल गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकें।
विज्ञापन


खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अभी तक बहादुरगढ़ में फुटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। खिलाड़ियों को दिल्ली और अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था। फुटबॉल स्टेडियम बनने के बाद स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही शहर में बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं का अवसर मिलेगा। पास के ही नूना माजरा गांव में फुटबॉल क्लब भी है और काफी संख्या में खिलाड़ी भी हैं। यह स्टेडियम बनने के बाद इन खिलाड़ियों को भी काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएसवीपी के एसडीओ कृष्ण मलिक ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्टेडियम बनने से न केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि भविष्य में जिला और राज्य स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित होने की संभावना भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed