फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   baba ram rahim did not get z plus security

बाबा राम रहीम को नहीं मिली जेड प्लस सुरक्षा

Wed, 24 Apr 2013 02:05 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
baba ram rahim did not get z plus security

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को केंद्र सरकार ने जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देने से मना कर दिया है। हरियाणा सरकार ने केंद्र से डेरा प्रमुख को सुरक्षा देने की मांग की थी।

विज्ञापन


डेरा प्रमुख को सिख चरमपंथियों और देश-विदेश के कट्टरपंथियों से खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को इस संबंध में व्यक्तिगत पत्र लिखा था।
विज्ञापन


अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव पीके चौधरी ने भी गृह मंत्रालय को 21 मार्च को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम सिंह को केंद्र सरकार का प्रोटेक्टी घोषित किया जाए यानी केंद्र सरकार उनको अपनी सुरक्षा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव के पत्र का जवाब भेजते हुए लिखा है कि बाबा राम रहीम सिंह को केंद्रीय सुरक्षा देने के हरियाणा सरकार के आग्रह पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ गृह मंत्रालय ने विचार किया।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम सिंह का आश्रम सिरसा (हरियाणा) में है। फिलहाल हरियाणा ने ही उनको जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दे रखी है।

संविधान के मुताबिक राज्य सरकारें और यूटी सरकारें ही अपने क्षेत्राधिकार में वीआईपी और अन्य व्यक्तियों को घोषित कैटेगरी अनुसार सुरक्षा देने की जिम्मेदारी है।

माना जाता है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय सुरक्षा बेहतर साबित हो सकती है क्योंकि स्थानीय सुरक्षा कर्मियों को रूट, बचाने के लिए निकासी रास्ते, अस्पताल, सुरक्षित घर और क्षेत्र की जानकारी होती है।

डेरा प्रमुख को सिख चरमपंथियों, देश और विदेश में बैठे कट्टरपंथियों से खतरा है इसलिए हरियाणा ने उनको अपने राज्य में जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दे रखी है।

गुरमीत राम रहीम सिंह हरियाणा के निवासी हैं, इसलिए बाबा राम रहीम सिंह की सुरक्षा यलो बुक के अनुसार जारी रखी जा सकती है।

यह है यलो बुक का प्रावधान
यलो बुक के प्रावधान के मुताबिक कैटेगरी के अनुसार संबंधित व्यक्ति को राज्य सरकारें सुरक्षा देंगी। जिस राज्य ने जिस व्यक्ति को कैटेगरी अनुसार सुरक्षा दे रखी है वह व्यक्ति अगर दूसरे राज्य में जाता है तो 72 घंटे तक अपने सुरक्षा कर्मियों को रख सकता है।


हां, हमने डेरा प्रमुख राम रहीम सिंह को केंद्रीय सुरक्षा देने के लिए केंद्र से आग्रह किया था। अलबत्ता, हरियाणा सरकार उनको जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देती रहेगी।
- एके ढुल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed