{"_id":"6aae8397a9aa9105fd04e644","slug":"ayush-medical-and-yoga-camp-organized-in-salhawas-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-140148-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल्हावास में आयुष चिकित्सा एवं योग शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल्हावास में आयुष चिकित्सा एवं योग शिविर आयोजित
विज्ञापन
साल्हावास। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साल्हावास में आयुष चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का संचालन डॉक्टर अनीता लाठर के निर्देशन में हुआ। इसमें गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न औषधीय एवं उपयोगी पौधों का वितरण किया गया।
योगाचार्य जगबीर सिंह और डॉक्टर अनीता लाठर ने तुलसी, गिलोय, कड़ी पत्ता और नीम सहित विभिन्न औषधीय पौधों के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को घरों तथा आसपास अधिक से अधिक औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं के लिए विशेष योग सत्र भी आयोजित किया गया। मंजू कुमारी ने महिलाओं को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग से होने वाले लाभ बताए। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष चिकित्सा, योग और औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।