फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Ayan returns to the village with gold; says his goal is to win multiple medals for the country.

गोल्ड लेकर गांव लौटे अयान बोले-देश के लिए कई पदक जीतना लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Ayan returns to the village with gold; says his goal is to win multiple medals for the country.
फोटो नंबर 73: गांव में पहुंचने पर कबड्डी खिलाड़ी अयान लोहचब का स्वागत करते ग्राम सरपंच और खेल प - फोटो : Archive
बादली। एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाले बुपनियां के लाल अयान लोहचब का बुधवार को पैतृक गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के बीच ग्रामीणों ने अयान को पलक-पांवड़े बिछाकर समारोह स्थल तक पहुंचाया। इस दौरान उन्हें गदा भेंट करने के साथ नोटों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। पूरा गांव भारत माता की जय और अयान लोहचब के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


स्वागत समारोह में अयान ने बताया कि जब वह जापान में अभ्यास कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन होने की जानकारी मिली। अचानक मिली इस खबर से वह बेहद खुश हुए और तुरंत परिजनों से फोन पर बात कर अपनी खुशी साझा की। परिजनों ने उन्हें टीम के लिए पूरी मेहनत करने का आशीर्वाद दिया। अयान ने कहा कि आज गोल्ड मेडल के रूप में उसी मेहनत और आशीर्वाद का परिणाम सामने है।
विज्ञापन


अयान ने कहा कि अब उनका अगला निशाना देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करना और लगातार पदक जीतना है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि खेल और पढ़ाई में मेहनत व लगन से सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अयान के पिता संदीप और मां सोनिया ने देसी घी से बने चूरमे और मिठाई खिलाकर बेटे का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अयान की उपलब्धि से परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव का मान बढ़ा है। परिवार को उम्मीद है कि वह भविष्य में भी देश के लिए बड़े पदक जीतकर गांव का नाम रोशन करेगा।


नेताओं से लेकर खेल प्रेमियों तक पहुंचे
स्वागत समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ गांव के सरपंच अनिल कुमार और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने अयान की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

फोटो नंबर 73:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed