{"_id":"6ab97de3c033c768520bbfbf","slug":"awareness-rally-held-in-balaur-village-under-poshan-maah-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-127606-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण माह के तहत गांव बालौर में निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण माह के तहत गांव बालौर में निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
फोटो-90:कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत विभाग
- फोटो : File Photo
बहादुरगढ़। पोषण माह के तहत गांव बालौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर संगीता के नेतृत्व में किया गया। रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं विमला, पूनम, लता और इस्सो देवी के साथ गांव की महिलाएं सुमन, रमेश, अनिता, गीता और ज्योति भी शामिल हुईं।
रैली के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने ग्रामीणों को ‘सही पोषण, देश रोशन’ का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि पोषण माह का उद्देश्य कुपोषण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान ग्रामीणों को हरी पत्तेदार सब्जियों और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।