फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Atul murder case: Police failed to apprehend accused even after 17 hours

अतुल हत्याकांड: 18 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को दबोचने में नाकाम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Atul murder case: Police failed to apprehend accused even after 17 hours
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम एडीजे के पेशकार की उसके पार्टनर ने ही एक अन्य  साथी के साथ मिल गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, वारदात के 18 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को दबोच नहीं सकी है। गौरतलब है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आरके पुरम निवासी अतुल शर्मा एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट टू में पेशकार थे। इसके अलावा उनका भूड़ रोड पर दो अन्य पार्टनर के साथ यामाहा एजेंसी का शोरूम भी था। बृहस्पतिवार देर रात शोरूम पर ही उनके एक पार्टनर ने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के चाचा जतन लाल शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अतुल घर से कचहरी जाने को निकला था। इस दौरान उसने परिजनों से कहा था कि यामाहा एजेंसी के पार्टनर सौरभ पर जो उसके आठ लाख रुपये बकाया हैं, उसका बृहस्पतिवार को ही हिसाब किताब होना है। इस कारण वह थोड़ा लेट आएगा। लेकिन, देर शाम परिजनों को जानकारी हुई कि विवाद के दौरान सौरभ ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं। कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed