{"_id":"6abd7eb7e9417466f105b069","slug":"attempt-to-assault-fir-registered-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-140656-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने का प्रयास, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट करने का प्रयास, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार गांव सुर्खपुर निवासी मंजीत ने बताया कि उनकी दुकान छिक्कारा चौक पर है। 25 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले का नाम विशाल फोगाट बताया जबकि फोन पर कपिल डावला बोल रहा था। उसने मंजीत को गांव माछरोली निवासी अमित किन्हा और गांव सुर्खपुर निवासी संदीप गोदारा को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अमित और संदीप को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद 28 सितंबर को वह पावर जोन जिम में वर्कआउट करने के लिए झज्जर गया। इस दौरान जब वह जिम से बाहर निकला तो उसकी गाड़ी के पास दो गाड़ियां खड़ी थीं। तभी एक गाड़ी से अचानक छह से सात लड़के उतरे और उसका रास्ता रोक लिया। वह अपने बचाव में वापस जिम के अंदर घुस गया और सभी लड़के उसके पीछे भागे। इस दौरान वे लड़के भी जिम के अंदर आ गए और सभी के पास लाठी-डंडे थे। उसने शोर मचाया तो सभी अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से भाग गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना शहर झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली है।