{"_id":"58bdb97d4f1c1bd71adc4268","slug":"atm-number-came-only-forty-thousand-puuucte","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम नंबर पूूूछते ही निकल गए चालीस हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम नंबर पूूूछते ही निकल गए चालीस हजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
एटीएम नंबर पूूूछते ही निकल गए चालीस हजार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन द्वारा साइबर क्राइम पर रोक लगाने के किए जा रहे प्रयास लोगों की अज्ञानता एवं लापरवाही के चलते बेअसर साबित हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को जगभान सिंह के साथ हुआ। उनका एटीएम नंबर पूूूछा और खाते से निकाल लिए चालीस हजार रुपये। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
गनेशपुरा निवासी जगभान सिंह का पीएनबी तालबेहट में खाता है जिसमें उसके लगभग ब्यालीस हजार रुपये जमा थे। कुछ समय पहले उसका एटीएम कार्ड गुम हो गया था। जिसके लिए उसने बैंक अधिकारियों को अवगत कराते हुए दूसरा कार्ड जारी कराने के लिए आवेदन किया था। सोमवार को सुबह उसके फोन पर दीपक गुप्ता नामक व्यक्ति ने फोन किया और अपने को बैंक कर्मचारी बताते हुए उससे एटीएम कार्ड का 16 नंबर का कोड पूछा। बैंक कर्मचारी बताने के बाद उसने उसे बैंक आने को भी कहा, जिस पर जगभान ने विश्वास करके अपने एटीएम का नंबर उसे बता दिया। इसके बाद उसके खाते से तीन बार में लगभग चालीस हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल फोन पर पैसा निकालने का संदेश आते ही उसने बैंक जाकर अधिकारियों को अपनी आपबीती बताई परंतु उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही।
जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
प्रचार प्रसार पर नहीं दे रहे हैं ध्यान
तालबेहट (ललितपुर)। सरकार साइबर क्राइम को रोकने के लिए समाचार पत्रों एवं मोबाइल फोन
आदि पर समय- समय पर संदेश देकर बैंक उपभोक्ताओं को सचेत करती रहती है। इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता इस ओर ध्यान न देकर ठगी का शिकार हो रहे हैं।