फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Athletes from Jhajjar won five medals at the state-level competition.

झज्जर के एथलीटों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते पांच पदक

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 20 Sep 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Athletes from Jhajjar won five medals at the state-level competition.
20jjrp22- ​खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। 13वीं हरियाणा राज्य ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 19 व 20 सितंबर को नरवाना (जींद) में किया गया। प्रतियोगिता में झज्जर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक हासिल किए। एथलेटिक्स झज्जर संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स हरियाणा की ओर से किया गया।
खंड मातनहेल के गांव लडायन की पूनम जाखड़ ने 55.86 मीटर हैमर थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले नवंबर 2025 में गुरुग्राम में आयोजित 27वें हरियाणा राज्य खेल उत्सव में भी पूनम ने 53.10 मीटर हैमर थ्रो कर स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन

गांव अकेहड़ी मदनपुर की ज्योति ने भाला फेंक में रजत पदक जीता। गांव बिरधाना के अमित दहिया ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। गांव सोलधा के तुषार काजला ने कांस्य और गांव चिमनी के निर्भय ने 67 मीटर हैमर थ्रो में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये खिलाड़ी 8 से 11 अक्तूबर तक दिल्ली में होने वाली 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। संघ के सचिव चरण सिंह राठी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed