फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Atal Seva Kendra becomes a source of trouble.

अटल सेवा केंद्र बना परेशानी का सबब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-9ए मार्केट के पार्किंग एरिया में बनाया गया अटल सेवा केंद्र कई वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। लंबे समय से उपयोग में नहीं आने के कारण इसका ढांचा जर्जर हो रहा है और पार्किंग व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। दुकानदारों विनोद कुमार और सुरेश शर्मा ने बताया कि केंद्र की खिड़कियां और दरवाजे क्षतिग्रस्त हैं तथा स्ट्रक्चर प्रचार सामग्री से अटा पड़ा है। उन्होंने यहां असामाजिक तत्वों के जमावड़े और परिसर का शौचालय के रूप में इस्तेमाल होने की शिकायत की। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय आसपास शराब पीने वाले भी बैठते हैं। केंद्र के आसपास सामान रखे जाने से पार्किंग की जगह प्रभावित हो रही है। लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि राजेश सैनी से केंद्र हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed