{"_id":"68cdc247e59179c9510515b9","slug":"at-whose-behest-did-the-india-pakistan-match-happen-tearing-apart-history-deepender-hooda-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-126326-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर किसके इशारे पर इतिहास फाड़कर हुआ भारत-पाक मुकाबला : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर किसके इशारे पर इतिहास फाड़कर हुआ भारत-पाक मुकाबला : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
19jjrp14- लघु सचिवालय में आयोजित दिशा की बैठक में डीआरओ से बात करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। स्र
झज्जर। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान मुकाबले को लेकर रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा और आरएसएस के 70 साल के इतिहास को खुद भाजपा ने एक झटके में फेंक दिया। भाजपा ही कहती थी कि आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं हो सकते। भाजपाई बताएं कि उनकी पार्टी में कौन ऐसा आदमी है जिसने इस इतिहास को फाड़ने का काम किया है। वह शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सांसद ने जलभराव को देखते हुए झज्जर जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग भी की। उन्होंने कांग्रेस राज के दौरान मंजूर परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं किए जाने पर अधिकारियों से लिखित में रिपोर्ट मांगी और कहां कि इन पर जल्द काम शुरू करवाया जाए।
बारिश के कारण जिले के किसानों की जो फसलें खराब हुई हैं या फिर गरीब लोगों के मकान गिरे हैं, उन्हें तुरंत सहायता के रूप में मुआवजा राशि दिलवाले के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय हरियाणा के किसानों को पंजाब से दोगुना मुआवजा मिलता था। यह राशि पंजाब में 5 हजार और हरियाणा 10 हजार प्रति एकड़ थी, जो देश में सबसे ज्यादा थी।
आज 11 साल बाद भाजपा राज में हालात उलटे हैं और पंजाब में हरियाणा से दोगुना मुआवजा मिल रहा है। पंजाब न्यूनतम 20 हजार रुपये दे रहा है और हरियाणा की भाजपा सरकार सिर्फ 7 हजार जबकि हरियाणा में पंजाब से दोगुना मुआवजा होना चाहिए था। अभी तक कोई स्पेशल गिरदावरी नहीं हुई है।