फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   army rescues police constable from J-K's nasta chhun pass

बर्फ में फंसे पुलिस कांस्टेबल को सेना ने निकाला

Tue, 15 Mar 2016 12:03 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/जम्मू
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 15 Mar 2016 12:03 PM IST
सार

  • चार दिन के भीतर सेना का यह दूसरा रेस्क्यू ऑपरेशन है।
  • जानकारी मिलते ही सेना की एवलांच रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पुलिस कांस्टेबल अरशद मीर सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
army rescues police constable from J-K's nasta chhun pass
सेना की टीम मौके पर पहुंची तो अरशद को गंभीर स्थिति में पाया। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारी बर्फबारी में तंगधार निवासी स्थानीय निवासी शम्स अरशद मीर को सेना ने रेस्क्यू अभियान चला कर बचाया है। अरशद पुलिस कांस्टेबल है। वह गांव के अन्य चार साथियों के साथ घर के लिए निकला था।

विज्ञापन


चार दिन के भीतर सेना का यह दूसरा रेस्क्यू ऑपरेशन है। सेना के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को देर शाम नस्ता छुन पर तैनात सेना की टुकड़ी को जानकारी मिली थी कि बर्फबारी में एक स्थानीय निवासी फंस गया है। 
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही सेना की एवलांच रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पुलिस कांस्टेबल अरशद मीर सुरक्षित निकाला। वह नस्ता छुन से चार किलोमीटर दूर खूनी नाला इलाके में पांच फुट ऊंची बर्फ में फंसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

army rescues police constable from J-K's nasta chhun pass
अरशद को कंधों पर उठाकर इलाज के ल‌िए ले जाते जवान - फोटो : Amar Ujala

जानकारी के अनुसार जिले के चौकीबल और तंगधार के बीच भारी बर्फबारी से यातायात प्रभावित होने से तंगधार निवासी पांच स्थानीय लोगों ने चौकीबल से तंगधार तक पैदल जाने का फैसला किया। 

इनमें से चार नस्ता छुन पास तक पहुंचने में सफल हुए, जबकि शम्स अरशद मीर नहीं पहुंच पाया। वह खूनी नाले के पास ही बेहोश हो गया था। सेना की टीम मौके पर पहुंची तो अरशद को गंभीर स्थिति में पाया। उसके बचने की उम्मीद सभी ने छोड़ दी थी। 

रेस्क्यू टीम ने बर्फीले तूफान और कम दृश्यता के बावजूद अरशद को कंधों पर उठाते हुए नस्ता छुन पहुंचाया और इलाज दिया। यहां कुछ घंटों के बाद होश आ गया। इसके पहले 11 मार्च को सेना की टीम द्वारा 73 लोगों की जान बचाई थी जो हिमस्खलन में फंस गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed