Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Annakoot' to be prepared in city temples

शहर के मंदिरों में बनेगा 300 टन अन्नकूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Annakoot' to be prepared in city temples
फोटो 101: सविता राठी बंसल। - फोटो : 1
बहादुरगढ़। शहर में 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर के सभी मंदिरों में 300 टन अन्नकूट का प्रसाद बनाया जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 से 10 बजे का रहेगा। इस अवसर पर मेन बाजार में स्थित मुरली मनोहर मंदिर के पुजारी योगेश ने बताया कि मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए बड़े स्तर पर प्रसाद तैयार किया जाएगा। खास बात यह रहेगी कि करीब 50 किलो की विशाल कढ़ाई में प्रसाद बनाया जाएगा, जिसे लगभग 2000 श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। मंदिर में होने वाले आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

काठमंडी में स्थित शिव हनुमान मंदिर समिति के सदस्य सत्यपाल वत्स ने बताया कि मंदिर में 1500 से अधिक लोगो के लिए अन्नकूट तैयार किया जाएगा। वहीं देवकर्ण धर्मशाला में 2000 लोगो के लिए प्रसाद बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी और उन्हें पारंपरिक पकवानों का भोग लगाया जाएगा। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया था। इसी प्रसंग की याद में गोवर्धन पूजा की जाती है।

फोटो 101: सविता राठी बंसल।

फोटो 101: सविता राठी बंसल।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed