फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Animal Wealth fair in Muktsar

मुक्तसर में लगेगा पशु धन मेला

Fri, 13 Dec 2013 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Dec 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
Animal Wealth fair in Muktsar
पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पशु पालकों को उत्साहित करने और श्वेतक्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल की तरह इस बार भी माघी मेला के अवसर पर श्री मुक्तसर साहिब में आठ से 12 जनवरी तक नेशनल पशुधन चैंपियनशिप करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इसके प्रबंधों का जायजा लेने के लिए वीरवार को पशु पालन मंत्री गुलजार सिंह रणिके की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस मौके पर मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार पशु धन को उत्साहित करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रही है, ताकि पशु पालक कृषि के साथ-साथ विभिन्न किस्मों के जानवर पालकर अच्छा लाभ कमा सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार भी पशुधन चैंपियनशिप गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम मुक्तसर साहिब में करवाई जा रही है। इन मेलों में विभिन्न नस्ल के घोड़े, भैंसे, गायें, भेडे़ं और मुर्गियों के नस्ल मुकाबले में विशेष आकर्षण के केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गायों, भैसों और बकरियों के दूध निकालने के मुकाबले और घोड़ों के नृत्य और सजावटी मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले में पशु लाने वाले किसानों को किराया भत्ता भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिये जाएंगे।



मंत्री ने बताया कि मेलों दौरान पशु पालकों और पशुओं के रहने का नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी। मेलों के दौरान पशुओें के लिए हरा चारा नि:शुल्क दिया जाएगा।

मंत्री ने पशु पालकों को सभी चेयरपर्सन, वाईस चेयरपर्सन, सदस्य जिला परिषद ब्लॉक समिति, सरपंचों, पंचों को मेले में आने का निमंत्रण देते हुए पशु पालकों को बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed