फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Animal husbandry department start vaccination

पशुओं को रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाएंगे पशु चिकित्सक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Animal husbandry  department start vaccination
पशुपालन विभाग की टीम टीकाकरण के बाद गौशाला के बाहर - फोटो : AMAR UJALA
कोरोना वॉरियर की लिस्ट में अब पशु चिकित्सक भी शामिल हो गए हैं। पशुधन को बचाने के लिए पशु चिकित्सकों ने घर घर जाकर पशुओं का टीकाकरण शुरू कर दिया है। पशुओं को गल घोटू बीमारी से बचाने के लिए यह टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। जिसमें पशु चिकित्सक सभी बचाव उपकरणों, सुरक्षा मानकों को अपनाते हुए घर घर जा रहे हैं।                 
विज्ञापन
पशुपालन विभाग ने पशु मुंहखुर एवं गलघोटू टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। पशु धन को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान के 28वे राउंड एवं ड्यूल वैक्सीन के तीसरे चरण में सभी पशुओं को यह टीका लगाया जाएगा।  अभियान के बारे में पशु पालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. भूप सिंह बताया कि मुंहखुर व गलघोटू बीमारी का एक साथ टीकाकरण शुरू किया गया है। क्षेत्र में फिलहाल कोई भी मुंहखुर और गलघोटू बीमारी से पीड़ित पशु नहीं है।  वैक्सीन संबंधित भ्रांतियों बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन के कारण गर्दन पर सूजन आना एवं मामूली बुखार आना एक सामान्य प्रक्रिया है। इससे पशुपालकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। वैक्सीन करवाने के बाद पशुओं को छाया में रखना चाहिए। शाम के समय पशु को गुड़ और तेल की आवटी पिलाएं। इससे भी दूध कम नहीं होगा। विभाग के कर्मचारियों द्वारा वैक्सीन की कोल्ड चेन पूर्ण रूप से मेनटेन की जाती है। टीकाकरण अभियान के लिए विभाग द्वारा सभी आवश्यक दिशा निर्देश विभाग की टीम को दे दिए गए हैं। वैक्सीन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिस गांव में टीकाकरण होगा उससे पहले वहां सरपंच के जरिए भी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।  बुधवार को गांव भोजावास में स्थित बाबा हेमदास गोशाला में लगभग 3000 हजार गायों को बीमारी से बचाने के लिए डॉक्टर पवन कांगड़ा के नेतृत्व में टीकाकरण किया गया। गोशाला के कर्मचारियों के इस आपदा में छुट्टी पर होने के कारण सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल की टीम ने सहयोग दिया। सचिव नरेंद्र ने बताया कि गोशाला में पशुओं की सेवा के लिए दूसरे प्रदेशों के कर्मचारी थे। जो अपने प्रदेश में चले गए। संस्था गोसेवा में भी अपना भरपूर सहयोग कर रही है। संस्था के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने बताया पूरी टीम ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए व मास्क लगा कर गायों को इंजेक्शन लगाने में सहयोग किया टीम में सुरेश , साकेत, ऋषिराज, उपेन्द्र, सूर्यकांत, रजनीश, ढिल्लू सहित अन्य शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed