Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Angry relatives block road after elderly man dies in fight

झगड़े में घायल बुजुर्ग की मौत से नाराज परिजनों ने जाम की सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Angry relatives block road after elderly man dies in fight
16jjrp25- परिजनों से बातचीत करते एसीपी। संवाद
झज्जर। एक सप्ताह पहले झगड़े में घायल गांव बाबरा निवासी बुजुर्ग की सोमवार को उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को कच्चा बाबरा रोड स्थित मिनी बाईपास पर रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

एसीपी हितेश माहला के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोल दिया। छोटी दिवाली के दिन महेंद्र (60) पड़ोसियों के साथ हुए विवाद में घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। परिजनों की शिकायत पर इस मामले में करीब 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होने तक शव नहीं उठाने की बात कही। एसीपी के आश्वासन के बाद उन्होंने जाम खोल दिया। बाद में डीसीपी धारणा यादव भी मौके पर पहुंचीं और परिजनों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र के बेटे परमजीत ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उनके पिता पर साजिश के तहत हमला किया गया था। इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले को लेकर जल्द ही उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात की जाएगी।
ट्रैक्टर और गाड़ियां लगाकर बंद किया रास्ता
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मिनी बाईपास पहुंचे और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और गाड़ियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया। सूचना मिलने पर एसीपी हितेश माहला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।

वर्जन
गांव बाबरा में झगड़े में घायल व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने जाम लगाया था। उनसे बातचीत कर जाम खुलवा दिया गया है। उनकी मांग के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हितेश माहला, एसीपी, झज्जर

16jjrp25- परिजनों से बातचीत करते एसीपी। संवाद

16jjrp25- परिजनों से बातचीत करते एसीपी। संवाद

16jjrp25- परिजनों से बातचीत करते एसीपी। संवाद

16jjrp25- परिजनों से बातचीत करते एसीपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article