फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone Anganwadi workers mobilized regarding Sampark App staged sit-in protest and demanded shut down app

Khargone: संपर्क एप को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुईं लामबंद, धरना प्रदर्शन कर एप को बंद करने की रखी मांग

Mon, 01 Jul 2024 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2024 10:08 PM IST
सार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा मोयदे ने बताया कि संपर्क एप को लेकर हमें बहुत ज्यादा टारगेट किया जा रहा है और एक ही काम को दो अलग-अलग मोबाइल एप से करवाया जा रहा है। इसे बंद करवाने के लिए हम यहां पर इकट्ठे हुए हैं।

विज्ञापन
Khargone Anganwadi workers mobilized regarding Sampark App staged sit-in protest and demanded shut down app
धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा संपर्क एप पर उपस्थिति लगाने का विरोध अब तेज हो गया है। सोमवार को जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं लामबंद होकर जिला मुख्यालय पहुंच गईं। यहां पहुंचकर उन्होंने नवग्रह मन्दिर परिसर में धरना, प्रदर्शन कर एप से हो रही समस्याओं पर आक्रोश दर्ज कराया। वहीं, धरने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


खरगोन के नवग्रह मंदिर परिसर स्थित मैदान में सोमवार को धरना देने पहुंची बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनके द्वारा विभागीय एप पोषण ट्रैकर में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। वहीं, इसी एप पर बच्चों का नाश्ता, बच्चों का वजन, गर्भवती-शिशुवती माताओं का टीकाकरण सहित सभी प्रकार की सेवाओं की मासिक एवं वार्षिक जानकारी भी दर्ज की जा रही है। इस पोषण ट्रैकर एप में लोकेशन के साथ ही फोटो भी भेजी जा रही है। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है और एक ही कार्य की जानकारी दो-दो एप पर अलग-अलग लोड करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर मानदेय काटने की धमकी दी जा रही है। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कम वेतन में काम के बावजूद एप के जरिये मोबाइल डेटा का बोझ बढ़ाया जा रहा है। एप बन्द नहीं की जाती तो आगे उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इधर, धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा मोयदे ने बताया कि संपर्क एप को लेकर हमें बहुत ज्यादा टारगेट किया जा रहा है और एक ही काम को दो अलग-अलग मोबाइल एप से करवाया जा रहा है। इसे बंद करवाने के लिए हम यहां पर इकट्ठे हुए हैं। इसके अलावा मिनी कार्यकर्ता से डबल काम लिया जा रहा है, तो उसे भी मेन कार्यकर्ता के बराबर मानदेय और दर्जा दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं

धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed