फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Advocate beaten his wife in meerut and Filled a case against in laws

Meerut: अधिवक्ता ने पत्नी के साथ की मारपीट, फिर ससुराल वालों पर दर्ज करा दिया झूठा मुकदमा

Thu, 02 Feb 2023 05:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Feb 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Advocate beaten his wife in meerut and Filled a case against in laws
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। जहां उसने स्थानीय पुलिस और अपने अधिवक्ता पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की। महिला का कहना है कि वह पिछले पांच साल से अधिकारियों की चौखट पर चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में एक वकील के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के अगले साल से ही अधिवक्ता महिला के साथ मारपीट करता रहा। महिला का आरोप है कि उसके पति के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर पति महिला की बेरहमी से पिटाई करता है। महिला ने अपनी चोटों के फोटो भी एसएसपी को सौंपे। साथ ही आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसके पति ने उसके दोनों बच्चों को छीनकर महिला को घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में कई बार शिकायत के बाद भी महिला की सुनवाई नहीं हुई। उधर, वकील ने अपने प्रभाव में महिला और उसके परिवार वालों के खिलाफ जानलेवा हमले का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले से संबंधित कई ऑडियो भी पीड़िता ने अधिकारियों को सौंपे और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed