फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Administration gets tough on crop residue management; directives issued for regular monitoring across villages.

फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर प्रशासन सख्त, गांव-गांव नियमित निगरानी के निर्देश

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। पराली जलाने की घटनाओं पर रोक और फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी और जागरूकता अभियान तेज किया है। डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को खेतों की नियमित निगरानी करने, पराली जलाने की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि फसल अवशेषों को जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में किसानों को पराली न जलाने तथा फसल अवशेष प्रबंधन की वैज्ञानिक एवं वैकल्पिक तकनीकों को अपनाने के लिए लगातार जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पराली जलाने की आशंका वाले क्षेत्रों में नियमित फील्ड विजिट की जाए। संभावित घटनाओं की पहले से पहचान करते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने क्विक रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पराली जलाने की सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंचें और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन के तहत पराली को खेत में मिलाने पर पात्र किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना सहित फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उपलब्ध तकनीकों और सरकारी प्रावधानों की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed